Ads

07 September Today History Special Events


7 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1191 – तीसरे धर्मयुद्ध में इंग्लैंड के राजा रिचर्ड प्रथम में अरसफ के राजा सलाउद्दीन को मात दी।
1630 – अमेरिका के मैसाच्युसेट्स राज्य में बोस्टन शहर की स्थापना की गई।
1701 - जर्मनी, इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1812- बोरोडिनो के युद्ध में नेपोलियन ने रूसी सेना को पराजित किया।
1813 – अमेरिका के लिए सबसे पहली बार 'अंकल सैम' शब्द का इस्तेमाल न्यूयॉर्क के अखबार ट्रॉय पोस्ट ने किया।
1822 – ब्राज़ील ने पुर्तगाल के अधिकार से स्वतंत्रता प्राप्त की। आज का दिन ब्राज़ील का राष्ट्रीय दिवस है।
1860- लेडी एलगीन
नामक जहाज के लेक मिसीगन में डूब जाने से 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
1901- पीकींग विदेशियों के नियंत्रण में। 8 देशों की संयुक्त सेना ने चीन के राजा को बॉक्सर की संधि पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया। बॉक्सर विद्रोह का अंत हुआ।
1902 - ऑस्ट्रेलिया में भयानक सूखा पड़ने के बाद देश भर के लोगों ने वर्षा के लिए एक साथ ईश्वर से प्रार्थना की।
1906 - बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना हुयी।
1921 – अमेरिका के न्यू जर्सी में पहली बार औरतों के लिए सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मिस अमेरिका को कामयाबी मिली।
1923 – ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में इंटरपोल की स्थापना की गई।
1927 – फिलियो टेलर ने पूर्णतः इलेक्ट्रॉनिक टीवी बनाने में सफलता हासिल की।
1929- फिनलैंड में नाजीजार्वी लेक में कुरो नाम स्टीमर के डूबने से 136 लोगों की मौत।
1931 - लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू हुआ।
1940 – द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मन सेना ने ब्रिटेन से लड़ाई की अपनी रणनीति परिवर्तित की और लंदन सहित ब्रिटेन के विभिन्न शहरों पर भारी बमबारी कर दी।
1943 - टेक्सास के ह्यूस्टन में एक होटल में आग लगने से 45 लोगों की मौत।
1950 - हंगरी में सभी मठों काे बंद किया गया।
1965 - चीन ने घोषणा की कि वह भारतीय सीमा पर तैनात अपने सैनिकों को सुदृढ़ करेगा।
1977 - इथोपिया ने सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
1979 – स्कॉट रसमिसल और उनके पिता ब्यू रस्मिसन द्वारा स्थापित खेल और मनोरंजन केबल चैनल इ.एस.पी.एन. ने केबल कार्यक्रमों की शुरुआत की।
1998 - अंतर संसदीय यूनियन (आई.पी.यू.) का 100वां सम्मेलन मास्को में प्रारम्भ।
1999 - एथेंस में 5.9 तीव्रता के भूकंप से 143 लोगों की मौत हो गयी और 500 से अधिक घायल हो गए तथा 50,000 लोग बेघर हो गए।
2002 - इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के नये राष्ट्रपति बने।
2004 - फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर विश्व के नम्बर एक गोल्फ़र बने।
2005 - तेल के बदले अनाज कार्यक्रम की जांच रिपोर्ट पेश।
2005 - मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ।
2006 - बेरेंट्स सागर में रूस की एक परमाणु पनडुब्बी में आग लगने से चालक दल के दो सदस्यों की मौत।
2008 - भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एन.एस.जी. के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी।
2008 - बंगाल के राज्यपाल गोपालकृष्ण गाँधी, राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य व तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष ममता बनर्जी के बीच सिंगूर में टाटा मोटर्स के मामले में सहमति बनी।
2008 - कनाडा ने जोसेफ केरोन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया।
खगोलविदों ने हमारी आकाश गंगा के बीचों बीच मौजूद विशालकाय ब्लैकहोल ने अन्दर साफ-साफ देखने में सफलता पाई।
2009 - सूखे को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने ग़ैर योजना ख़र्च में 10% की कटौती के आदेश दिये।
2009 - भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता। 2009 - 55वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार 2007 में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ख़िताब निर्देशक प्रियदर्शन की फ़िल्म 'कोजीवरम' को मिला।
2012 - दक्षिण-पश्चिम चीन में भूकंप से 64 लोग मारे गए और 715 घायल हो गये।

7 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

1533 – ब्रिटेन और आयरलैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम का जन्म लंदन के ग्रीनविच में हुआ।
1826 - राजनारायण बोस - बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक थे।
1887 - गोपीनाथ कविराज- संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक।
1889- शरत चन्द्र बोस- स्वतन्त्रता सेनानी।
1911 - टोडर ज़िकोव - बुल्गारिया के 36वें प्रधानमंत्री थे।
1917 - बानो जहाँगीर कोयाजी- भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ।
1933 - इला रमेश भट्ट - अंतरराष्ट्रीय श्रम, सहकारिता, महिलाओं और लघु-वित्त आंदोलनों की सम्मानित नेता।
1934 - बी. आर. इशारा- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक।
1948 - ममूटी- मलयालम फ़िल्म अभिनेता।
1950 - अनिल चौधरी - प्रसिद्ध लेखक, नाट्य निर्माता तथा निर्देशक।
1963 - नीरजा भनोट- अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका।
1976 – वेस्टइंडीज के आलराउंडर वॉवेल हाइंड्स का जमैका में जन्म हुआ। उन्होंने 45 टेस्ट में 2608 और 119 वनडे में 2880 रन बनाए।

7 सितंबर को हुए निधन

1997 - मोबुतु सेस सीको - जैरे के राष्ट्रपति थे।
1998 - के. एम. चांडी - स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
2013 - रोमेश भंडारी - त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे।

7 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

🔅 वीर नीरजा भनोट जन्म दिवस ।
🔅 बैंक ऑफ इंडिया स्थापना दिवस ।
🔅 ब्राजील राष्ट्रीय दिवस ।
🔅 विश्व माफी दिवस।

Iklan Atas Artikel

અમારા WhatsApp ગૃપપમાં જોડાઓ Join Now

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel