Ads

24 September Today History Special Events


24 सितम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएं  

1493 – क्रिस्टोफर कोलंबस ने नई दुनिया की खोज के लिए दूसरा अभियान शुरू किया।
1688 - फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1726 - ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।
1742 - बोस्टन का फैन्यूविल हॉल जनता के लिए खोला गया।
1748 - शाहरुख ग्रेटर खोरासन के शासक बन गए।
1788 - 'थियेटर वार' तब शुरू हुई, जब डेनमार्क-नॉर्वे की सेना स्वीडन पर हमला किया था।
1789 - अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया।
1805 – फ़्रांस के तानशाह नेपोलियन बोनापार्ट की सैनिक कार्रवाई समाप्त हुई। यह कार्रवाई ऑस्ट्रिया के आक्रमण का सामना करने के लिए की गयी थी।
1829 – रूस और ऑटटोमन साम्राज्य के बीच एड्रियानोपल की शांति सन्धि हुई।
1852 – फ्रांसीसी इंजीनियर ने हाइड्रोजन से भरे वायुयान से उड़ान भरी।
1853 – लंदन में पहले प्रांतीय दैनिक समाचार पत्र 'नार्दर्न डेली टाइम्स' का प्रकाशन हुआ।
1895 – साइकिल से दुनिया घूमने वाली एनी लॉनडॉनडेरी विश्व की पहली महिला बनीं।
1932 – डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में अछूतों के अधिकारों के लिए पूना पैक्‍ट पर हस्‍ताक्षर हुए।
1932 – बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी।
1948 - होंडा मोटर कंपनी की स्थापना।
1960 – अमेरिका ने विश्व का पहला नाभिकीय शक्ति से चालित विमानवाहक पोत यूएसएस इंटरप्राइज (सीवीएन-65) लॉन्च किया।
1965 - यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता।
1968 - दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुअा।
1971 - ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।
1974 – अफ्रीकी देश गिनी बीसाओ ने पुर्तग़ाल से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
1978 - पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1979 - घाना ने संविधान अपनाया।
1990 - पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।
1996 - व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर होने शुरू, सं.रा. अमेरिका संधि पर हस्ताक्षर करने वाला (बिल क्लिंटन) पहला देश।
2003 - फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
2005 - आई.ए.ई.ए. ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया।
2007 - म्‍यांमार की सैन्‍य सरकार के ख़िलाफ़ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे।
2008 - चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबन्‍ध पर हस्‍ताक्षर किया।
2008 -कपिल देव, भारतीय क्रिकेटर को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की।
2008 - मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की।
2009 - देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चाँद की सतह पर पानी खोज निकाला।
2012 – चीन में जापान से संबंधित किताबें पर रोक लगी।
 2013 - पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत।
2014 -भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।

24 सितम्बर को जन्म 

1856 - प्रताप नारायण मिश्र - हिन्दी खड़ी बोली और 'भारतेन्दु युग' के उन्नायक।
1861 - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रवादी आन्दोलन की प्रमुख नेता मैडम भीकाजी कामा का जन्म हुआ।
1925 - औतार सिंग पैंटल, भारतीय, चिकित्साशास्त्र के वैज्ञानिक।
1940 - आरती साहा - भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक थीं।
1950 – प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म हुआ।
1963 - पंकज पचौरी - वरिष्‍ठ टेलीविज़न पत्रकार।
1971 - लिम्बा राम - भारत के प्रथम प्रसिद्ध तीरंदाज हैं, जिन्होंने विश्व स्तर पर तीरंदाजी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त की।

24 सितम्बर को हुए निधन 

1859 - नाना साहब - सैन्य विद्रोह में सक्रिय रहे नाना साहब उर्फ धुंदु पंत का नेपाल में निधन हुआ।
2006 - पद्मिनी - दक्षिण भारतीय अभिनेत्री व मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना। नृत्य की महान् रोशनी (नृत्यापेरोली) के नाम से मशहूर।

24 सितम्बर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 

🔅 गुरु श्री नानकदेव जी ज्योति ज्योत  / पुण्य दिवस (प्राचीन परम्परानुसार )।
🔅 मैडम भीकाजी कामा जन्मदिन ।
🔅 विश्व सफाई दिवस ।

Iklan Atas Artikel

અમારા WhatsApp ગૃપપમાં જોડાઓ Join Now

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel