Ads

21 September Today History Special Events


21 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1621 – ब्रिटेन के राजा जेम्स प्रथम ने सर एलेक्जेंडर स्टरलिंग को नोवा स्कॉशिया उपनिपेशीकरण का अधिकार पत्र दिया।
1677 – नीदरलैंड के जॉन और निकोल्स वान डर हेडेन ने अग्निशामक यंत्र के लिए पेटेंट हासिल किया।
1745 - प्रेस्टन पैन की लड़ाई: बोनी प्रिंस चार्ल्स ने ब्रिटिश सरकार सेना को हराया।
1746 - फ्रांसीसी अभियान सेना लबोरडननानिस और डुप्लेक्स मद्रास को घेरा।
1780 - बेनेडिक्ट अरनॉल्ड ने ब्रिटिश मेजर जॉन आंद्रे को पश्चिम प्वाइंट की योजना दी।
1784 - अमेरिका का पहली बार दैनिक अखबार (पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) छपा।
1790- पालघाट ने जनरल मेडोव के नेतृत्व में ब्रिटिश टुकड़ी के समक्ष 60 बंदूकों के साथ आत्मसमर्पण किया।
1792 – फ्रेंच नेशनल कन्वेंशन ने राजशाही को समाप्त करने के लिए मतदान किया।
1815 – किंग विलियम प्रथम ने ब्रुसेल्स में शपथ ली।
1826 -  राइड्यू नहर का निर्माण कनाडा में शुरू किया गया।
1857 – बहादुर शाह द्वितीय ने अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1883 – अमेरिका और ब्राजील के बीच टेलीग्राफ सेवा शुरू हुई।
1885 - नीदरलैंड के लोगों ने चुनावों में मतदान के अधिकार के लिये प्रदर्शन किया।
1905 - 'अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस' कंपनी गठित हुई।
1919 -  संयुक्त राज्य अमेरिका में इस्पात हड़ताल की शुरुआत हुई।
1921 – जर्मनी के ओपू में एक केमिकल प्लांट में हुए धमाके में 800 लोगों की मौत हो गई।
1928 – ‘माय विकली रीडर’ मैगजीन की शुरुआत हुई।
1933 - मिस्र के प्रधानमंत्री इस्माइल पाशा सिद्की ने इस्तीफा दिया।
1934 – जापान के होंसू द्वीप पर आए भयंकर तूफान से 4000 लोगों की मौत हुई।
1938 – ग्रेट हरिकेन चक्रवाती तूफान (183 मील प्रति घंटे की रफ्तार) से अमेरिका के न्यू इंगलैंड में 700 लोगों की मौत हुई।
1942 – बोइंग बी-29 सुपरफोट्रेस ने अपनी पहली उड़ान भरी।
1942 – नाजियों ने यूक्रेन, डुनेवट्सी में 2588 यहूदियों की हत्या की।
1949 – चीन में कम्युनिस्ट नेताओं ने 'पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना' पार्टी की घोषणा की।
1964 - माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1965 – सोवियत संघ की ओ. कोम्मिसारवा ने पैराशूट से 46250 फुट की छलांग लगाकर विश्व रिकार्ड बनाया।
1966 - मिहीर सेन ने बासफोरस चैनल तैरकर पार किया।
1971 – ब्रिटेन की शाही वायु सेना का एक विमान कैम्ब्रिज शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे एक पुरुष और दो लड़कों की मौत हो गई।
1979 – मध्य अफ्रीकी गणराज्य के तथाकथित सम्राट बोकासा सैनिक क्रान्ति में अपदस्थ हुए।
1984 - ब्रुनेई संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1985 – उत्तर और दक्षिण कोरिया ने परिवारों को मिलने के लिए अपनी सीमाएं खोली।
1991 – अर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।
1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप जारी हुआ।
1999 – मध्य ताइवान में ची-ची भूकंप से 2400 लोगों की मृत्यु हुई।
2000 - भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए 'लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स आफ़ इंडिया सोसायटी' की स्थापना हुई।
2001 - अफ़ग़ानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान शासन और और नार्दन एलाएंस में लड़ाई शुरू।
2003 - संवैधानिक संशोधनों के नये मसौदे को भी पाकिस्तान के विपक्ष ने नामंजूर किया।
2004 - अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाया।
2005 - जूनिचिरो कोईजुमी को दुबारा जापान का प्रधानमंत्री चुना गया।
2007 - तंजानियाई वैज्ञानिकों ने दुर्लभ प्रजाति की मछली की खोज करने का दावा किया।
2008 - रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल उत्पाद शुरू हुआ।
2009 - भाजपा आला कमान ने महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।
2013 - नैरोबी के वेस्टगेट शापिंग मॉल में आतंकवादी संगठन अल शबाब के हमले में 67 लोगों की मौत।

21 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

1866 – ब्रिटेन के प्रख्यात लेखक व इतिहासकार हर्बर्ट जॉर्ज वेल्ज़ का जन्म हुआ।
1895 - अन्नपूर्णानन्द - हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक।
1895 - अज़रा - हिन्दी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री हैं।
1905 - उच्छंगराय नवलशंकर ढेबर - भारतीय स्वतन्त्रता के सेनानी थे, जो 1948 से 1954 तक सौराष्ट्र राज्य के मुख्यमन्त्री रहे।
1926 - नूरजहाँ - प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका, जिन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में कार्य किया।
1954- शिंजो अबे- दिसंबर 2012 -में जापान के प्रधानमंत्री।
1956 - प्रबुद्ध दासगुप्ता भारत के एक जाने-माने फ़ैशन और फ़ाइन-आर्ट फ़ोटोग्राफ़र थे।
1963 – वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस का जन्म हुआ। इन्होंने अपने करियर में 98 टेस्ट में 405 और 176 वनडे मैचों में 225 विकेट लिए।
1979 - क्रिस गेल वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाड़ी व अन्तर्राष्ट्रीय टी-20 में 100 छक्के लगाने वाले पहले खिलाडी।
1980 - करीना कपूर - बॉलीवुड अभिनेत्री (कन्फर्म कर लें)।

21 सितंबर को हुए निधन

1743 - सवाई जयसिंह - आमेर का वीर और बहुत ही कूटनीतिज्ञ राजा था।
1985 - अमरनाथ विद्यालंकार - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांसद थे।

21 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

🔅 बायोस्फियर दिवस (कन्फर्म नहीं ) ।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय लाल पाण्डा दिवस (सितम्बर के तीसरे शनिवार को )।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय शान्ति दिवस ।
🔅 विश्व अल्जाइमर दिवस ।

Iklan Atas Artikel

અમારા WhatsApp ગૃપપમાં જોડાઓ Join Now

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel